• Wed, 15 May, 2024
मुंबई के नेवल डाकयार्ड में बड़ा हादसा, युद्धपोत INS रणवीर में विस्फोट से नौसेना के 3 जवानों की मौत, 11 घायल

ताज़ा खबरें

Updated Tue, 18 Jan 2022 22:10 IST

मुंबई के नेवल डाकयार्ड में बड़ा हादसा, युद्धपोत INS रणवीर में विस्फोट से नौसेना के 3 जवानों की मौत, 11 घायल

भारतीय नौसेना के युद्धपोत INS रणवीर में मंगलवार को विस्फोट से नौसेना के तीन जवानों की मौत हो गई। यह हादसा मुंबई के नेवल डाकयार्ड में हुआ। घटना की जानकारी देते हुए भारतीय नौसेना के एक अधिकारी ने बताया, "नेवल डॉकयार्ड मुंबई पर आज एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई। INS रणवीर के एक आंतरिक कंपार्टमेंट में विस्फोट में नौसेना के 3 कर्मियों की जान चली गई। जहाज के चालक दल ने स्थिति को तुरंत नियंत्रित किया।"

अधिकारी ने बताया कि INS रणवीर, पूर्वी नौसेना कमान से क्रॉस कोस्ट ऑपरेशनल तैनाती पर था और युद्धाभ्यास के बाद बेस पोर्ट पर लौट रहा था। विस्फोट कैसे हुआ इसे लेकर अभी ज्यादा जानकारी नहीं है। घटना की जांच के लिए एक बोर्ड ऑफ इंक्वायरी का आदेश दिया गया है।

इस बीच न्यूज एजेंसी 24x7newspoint ने सूत्रों के हवाले से बताया कि इस हादसे में नौसेना के 11 कर्मी घायल हुए हैं और उन्हें इलाज के लिए नौसेना के स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बता दें कि INS रणवीर एक युद्धपोत है और यह भारतीय नौसेना के राजपूत श्रेणी के 5 विनाशक जहाजों में से चौथा जहाज हैं। इसे अक्टूबर 1986 में नौसेना में शामिल किया गया था।


Latest news