कुंडेत्कर ने बताया कि महज दो-तीन मिनट के लिए ही ऑक्सीजन आपूर्ति बाधित हुई। उन्होंने बताया कि टेक्नीशियनों ने दो घंटे के भीतर पाइपलाइन की मरम्मत कर दी। उप जिलाधीश ने कहा, ‘‘घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। तड़के करीब चार बजे ऑक्सीजन आपूर्ति बहाल कर दी गई।’’ गौरतलब है कि नासिक में 21 अप्रैल को एक सिविक अस्पताल में एक भंडारण संयंत्र से ऑक्सीजन गैस लीक होने के बाद ऑक्सीजन की आपूर्ति बाधित होने के कारण कम से कम 22 मरीजों की मौत हो गई थी।
Mon,
11 May, 2026









