Mon,
11 May, 2026
राज्य
Updated Wed, 5 May 2021 22:42 IST
लखनऊ: कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पूरे देश में ऑक्सीजन की भारी डिमांड है। ऐसी में लखनऊ के चिनहट इलाके में एक हादसा हो गया। यहां एक ऑक्सीजन प्लांट में ब्लास्ट हुई, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई जबकि छह लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि हादसा ऑक्सीजन रीफिलिंग के दौरान सिलेंडर फटने से हुआ।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसा का संज्ञान लिया। उन्होंने हादसे में हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। सीएम योगी ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य संचालित करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने दुर्घटना के कारणों की जांच किये जाने के भी निर्देश दिये हैं।
लखनऊ के डीएम अभिषेक प्रकाश ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं। जांच के लिए एक कमेटी बनाई गई है, जिसमें ADM अमरपाल सिंह, APC कासिम आब्दी, मुख्य अग्निशमन अधिकारी विजय कुमार सिंह और ड्रग कंट्रोलर ब्रजेश सिंह शामिल हैं। अधिकारियों की यह कमेटी हादसे की जांच करेगी।







