• Fri, 19 Dec, 2025
धरती पर लगा लॉकडाउन, कपल ने आसमान में जाकर रचाई शादी

राज्य

Updated Tue, 25 May 2021 18:23 IST

धरती पर लगा लॉकडाउन, कपल ने आसमान में जाकर रचाई शादी

आज पूरा देश कोरोना महामारी से जूझ रहा है। वहीं कोविड से लोगों की लड़ाई भी लगातार जारी है। देश के कई हिस्सों में अब भी लॉकडाउन की स्थिति बनी हुई है। जिस कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

लोग इस समय अपने काम को रोके बैठे हैं, चाहे वो व्यापार हो या नौकरी या शादी। लेकिन इसी बीच एक ऐसी तस्वीर सामने आई है। जहां एक कपल ने अपने बीच किसी को नहीं आने दिया और दोनों एक हो गए। दोनों ने कोरोना प्रतिबंधों का पालन करते हुए धरती को छोड़ आसमान में शादी रचाई है।

बता दें कि यह अनोखी शादी तमिलनाडु के मदुरै में हुी। कपल ने रिश्तेदारों के साथ विमान में शादी रचाई है। क्योंकि तमिलनाडु में कोरोना के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। जिसको देखते हुए सीएम स्टालिन ने 24 मई से 31 तक  पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की है। मदुरै के राकेश और दीक्षा ने ए चार्ट्ड हवाई जहाज के अंदर अपनी शादी कराई।

इन्होंने एक विमान किराए पर लिया और 130 रिश्तेदारों के साथ आसमान में शादी की। यह शादी दो दिन पहले हुई। बता दें कि जैसे ही राज्य में एक दिन की छूट की घोषणा हुई उन्होंने अपनी शादी करने की योजना बना ली। कपल यह भी दावा किया है कि सभी 130 यात्री उनके रिश्तेदार थे और सभी ने आरटी-पीसीआर टेस्ट की निगेटिव रिपोर्ट जमा कराई थी। इसके बाद ही इन्हें विमान में चढ़ाया गया था।

 

Latest news