Tue,
16 Dec, 2025
ताज़ा खबरें
Updated Mon, 20 Jul 2020 8:15 IST
कोसी कलां- छाता छेत्र के कस्बा कोसी कलां में पुलिस ने कोरोनावायरस बीमारी के चलते और सरकार आदेशानुसार हुए हफ्ते में हुए दो दिन के लॉकडॉउन में बिना मास्क के घूम रहे लोगों के पुलिस ने जमकर चालान काटे। जानकारी के अनुसार बताते चलें की कोसी कलां शहर में बिना मास्क और दो पहिया वाहन पर तीन सवारी लेकर चलने वालों पर पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। शनिवार को बिना मास्क लगाए दो पहिया वाहनों पर तीन सवारी और दो पहिया वाहन पर बिना मास्क के चलने वाले लगभग 50 लोगों के चालान काटकर करीब दस हजार रूपए का जुर्माना वसूला गया।







