• Fri, 19 Dec, 2025
पुडुचेरी में लॉकडाउन 31 मई तक बढ़ाया गया

राज्य

Updated Sun, 23 May 2021 22:34 IST

पुडुचेरी में लॉकडाउन 31 मई तक बढ़ाया गया

पुडुचेरी:  पुडुचेरी सरकार ने राज्य में जारी लॉकडाउन, रविवार को 31 मई तक बढ़ाने की घोषणा की क्योंकि केंद्र शासित प्रदेश में कोविड-19 के मामलों का बढ़ना जारी है।


केंद्र शासित प्रदेश में 10 मई को लगाया गया दो सप्ताह का लॉकडाउन 24 मई की मध्यरात्रि को समाप्त होना था।


उपराज्यपाल तमिलसाई सौंदरराजन ने कहा कि लॉकडाउन 24 मई की मध्यरात्रि से आगे महीने के अंत तक बढ़ा दिया गया है।


एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि 10 मई से लगाया गया लॉकडाउन जारी रहेगा और सब्जियों जैसी केवल आवश्यक चीजें ही दोपहर तक उपलब्ध रहेंगी।


दूध और आवश्यक सेवाएं उपलब्ध रहेंगी और सरकार चाहती है कि आजीविका के स्रोतों को कोई झटका न लगे।


एक आधिकारिक सूत्र ने कहा कि ऐसे में जब पुडुचेरी में कोविड-19 के मामलों का आना जारी है, महामारी पर लगाम लगाने के लिए लॉकडाउन का विस्तार आवश्यक हो गया है।
 

Latest news