Mon,
11 May, 2026
राज्य
Updated Sun, 25 Apr 2021 22:31 IST
नई दिल्ली
दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राजधानी में एक सप्ताह के लिए लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि लॉकाउन 3 मई तक सुबह 5 बजे तक बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सबका मत है कि लॉकडाउन और बढ़ाना चाहिए। सीएम ने कहा कि कोरोना से निपटने के लिए यह आखिरी हथियार है। अभी भी कोरोना का कहर जारी है। यह कम नहीं हो रहा है। दिल्ली के सीएम ने कहा कि राजधानी में ऑक्सिजन की काफी दिक्कत हो रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के लिए 490 टन अलॉट है लेकिन अभी भी पूरा कोटा नहीं मिल पा रहा है।
लॉकडाउन बढ़ाने के साथ ही मौजूदा गाइडलाइंस में कोई बदलाव नहीं किया गया है। अभी तक जारी नियम ही आगे भी लागू रहेंगे। छूट और पाबंदियां पहले की तरह ही जारी रहेंगी। केजरीवाल ने कहा कि ऑक्सिजन मैनेजमेंट को लेकर हमने पोर्टल बना दिया है। ऑर्डर जारी कर दिए हैं। इसमें हर दो घंटे में मैन्युफैक्चर, सप्लायर, अस्पताल को बताना होगा कि ऑक्सिजन की क्या पोजिशन है।
केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में कोरोना की संक्रमण दर 36-37 प्रतिशत तक संक्रमण दर पहुंच चुकी थी। लेकिन आज 30 प्रतिशत के नीचे है। अभी देखना होगा कि क्या रहता है। सरकार मिलकर दिक्कतों को दूर करने का प्रयास कर रही है। आने वाले कुछ दिनों में अफरातफरी का आलम ठीक हो जाना चाहिए, जहां से भी ऑक्सिजन मिल सकती है, उसका प्रयास कर रहे हैं. कल सभी राज्यों के मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है कि ऑक्सिजन मुहैया कराएं।
सीएम केजरीवाल ने कहा कि अभी केंद्र सरकार से 480 टन अलॉट हुई है। अभी 700 टन की जरूरत है, सिर्फ 330-335 टन ही मिल रही है, जबकि अलॉटमेंट 490 टन का हो गया है। जगह जगह से ऑक्सिजन आ रही है, जो नहीं पहुंच रही। उन्होंने कहा कि हमारे सभी अधिकारी, मंत्री रात रात भर एक एक अस्पताल में ऑक्सिजन पहुंचा रहे हैं. समय पर ऑक्सिजन पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। कई जगह हम फेल भी रहे, कई जगह हमारी टीम समय पर ऑक्सिजन पहुंचाने में कामयाब रहे।







