Tue,
17 Mar, 2026
राज्य
Updated Mon, 5 Apr 2021 7:22 IST
कोरोना संक्रमण दिल्ली में एक बार फिर तेजी से फैल रहा है। दिल्ली पुलिस कोरोना महामारी को रोकने के लिए कोविड दिशा-निर्देशों का पालन नहीं करने वालों का चालान काट रही है। पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव ने कोरोना के ज्यादा चालान नहीं काटने पर पश्चिमी जिला डीसीपी व उत्तर-पूर्वी जिला डीसीपी को फटकार लगाई है। पुलिस आयुक्त ने चालान के इनपुट लेने के लिए स्पेशल सेल को लगाया है। आयुक्त ने कोरोना महामारी को रोकने के लिए बैंक्वेंट व रेस्तरां के ज्यादा से ज्यादा चालान करने व उनके खिलाफ मामला दर्ज करने के आदेश दिए हैं।







