Mon,
11 May, 2026
राज्य
Updated Sat, 8 May 2021 15:48 IST
बलरामपुर (उप्र): जिले के सोहेलवा वन क्षेत्र में शनिवार को एक तेंदुआ संदिग्ध अवस्था में मृत मिला। अधिकारियों के मुताबिक उसके शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं।
सोहेलवा वन क्षेत्र के वनाधिकारी प्रखर गुप्ता ने बताया कि वन क्षेत्र के बनकटवा रेंज में एक तेंदुआ संदिग्ध अवस्था में मृत मिला है।
उन्होंने कहा कि तेंदुए के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं और ऐसी आशंका है कि वन्य जीवों के आपसी टकराव में उसे चोटें आई हों।
गुप्ता ने बताया कि तीन सदस्यीय टीम का गठन कर शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।







