• Tue, 17 Mar, 2026
जिलाधिकार मथुरा के आदेश का पालन नही कर रहे है लेखपाल

ताज़ा खबरें

Updated Wed, 15 Dec 2021 9:35 IST

जिलाधिकार मथुरा के आदेश का पालन नही कर रहे है लेखपाल



गोवर्धन -  जिलाधिकारी मथुरा डॉ नवनीत सिंह चहल के द्वारा 29/ 10/ 2021 को आधा दर्जन से ज्यादा लेखपालों का स्थानांतरण एक तहसील से दूसरी तहसील में किया गया था कुछ लेखपालों ने तो जिलाधिकारी का आदेश का पालन करते हुए नवीन तैनाती पर अपना चार्ज ग्रहण कर लिया। लेकिन गोवर्धन तहसील में एक लेखपाल खुलेआम जिलाधिकारी के आदेश की धज्जियां उड़ा रहा है। आपको बताते चलें कि अरविंद कुमार शर्मा नाम का लेखपाल का स्थानांतरण जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने गोवर्धन से मांट तहसील में कर दिया है। लेकिन अरविंद कुमार शर्मा ने जिलाधिकारी के आदेश का पालन नही किया और ना ही अभी तक गोवर्धन तहसील का चार्ज छोड़ा है।

Latest news