• Sun, 10 May, 2026
इजराइल का बड़ा ऐक्शन, गाजा में हमास चीफ Yehiyeh Sinwar के घर पर दागे बम

राज्य

Updated Sun, 16 May 2021 16:39 IST

इजराइल का बड़ा ऐक्शन, गाजा में हमास चीफ Yehiyeh Sinwar के घर पर दागे बम

इजराइल और हमास के बीच जंग तेज होती जा रही है। ताजा हमलों के सातवें दिन इजराइल ने बड़ा कदम उठाते हुए गाजा में हमास के सबसे बड़े नेता Yehiyeh Sinwar (येहाया सिनवार) के घर पर बम बरसाए। Yehiyeh Sinwar को किसी तरह का नुकसान पहुंचा है या नहीं, इस बारे में जानकारी नहीं है। Yehiyeh Sinwar गाजा पट्टी के दक्षिणी हिस्से में बसे खान यूनिस शहर में अपने साथियों के साथ छिपा हुआ है। यह भी साफ है कि यहां वह अपने परिवार के साथ था या नहीं। बता दें, इजराइल और अमेरिका समेत दुनिया के अन्य देश हमास को आतंकी संगठन मानते हैं। सोमवार से छिड़ी इस जंग में अब तक हमास के 20 सदस्य मारे गए हैं। वहीं इस दौरान हमास ने इजराइल पर 2000 से अधिक राकेट दागे हैं।

2014 के बाद सबसे बड़ी जंग

2014 के गाजा युद्ध के बाद यह अब तक की सबसे बड़ा टकराव है। बीते करीब सात दिन से जारी इस संघर्ष में गाजा में 145 फिलिस्तीनी मारे गए हैं, जिनमें 41 बच्चे और 23 महिलाएं शामिल हैं। वहीं पांच साल के लड़के और एक सैनिक सहित आठ इस्राइली मारे गए हैं।

जानिए कौन है Yehiyeh Sinwar

Yehiyeh Sinwar का जन्म खान यूनिस शहर के एक रिफ्युजी कैंप में हुई था। उसने इसी शहर के एक स्कूल में पढ़ाई की, फिर उच्च शिक्षा के लिए इस्लामिक यूनिवर्सिटी ऑफ गाजा में एडमिशन लिया। इजराइल के प्रति उसके मन मेंं शुरू से जहर भरा था। पढ़ाई पूरी होने के बाद ही वह इजराइल विरोधी गतिविधियों में शामिल हो गया। इस दौरान उसे कई बार गिरफ्तार किया गया है। जेल में उसकी मुलाकात अन्य कट्टरपंथियों से हुई। यह हमाल से संस्थापक सदस्यों में से एक है।

 

Latest news