Mon,
11 May, 2026
राज्य
Updated Mon, 10 May 2021 15:57 IST
नई दिल्ली: दिल्ली में एक निजी प्रयोगशाला के जेनरेटर में सोमवार को आग लग गयी। अधिकारियों ने इस बारे में बताया।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दक्षिण दिल्ली के ग्रेटर कैलाश इलाके से घटना के संबंध में दिन में 10 बजकर 36 मिनट पर सूचना मिली थी।
उन्होंने बताया कि आग बुझाने के लिए दमकल के चार वाहन भेजे गए और आग पर काबू पा लिया गया। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।







