• Sun, 10 May, 2026
केआरके ने फिर फोड़ा ट्वीट बम, बोले-राज कुंद्रा की सोच लुक्खो वाली ... भईया की जय हो...

ताज़ा खबरें

Updated Thu, 22 Jul 2021 17:18 IST

केआरके ने फिर फोड़ा ट्वीट बम, बोले-राज कुंद्रा की सोच लुक्खो वाली ... भईया की जय हो...

नई दिल्ली : बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा (Shilpa Shetty) के पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) पर लगे संगीन आरोपों पर सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा  हो रही है. राज कुंद्रा पर पोर्न फिल्में बनाने और एक खास एप्लिकेशन हॉटशॉट्स के जरिए उन्हें रिलीज करने का आरोप है. राज पर लगे आरोप अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा, पूनम पांडेय और गहना वशिष्ट के बयानों से और भी पुख्ता हुए हैं. ऐसे में फिल्म इंडस्ट्री के सेल्फ क्लेम क्रिटिक कमाल राशिद खान (Kamaal Rashid Khan) की भी इस मामले पर अब प्रतिक्रिया दी है. कमाल राशिद खान (Kamaal Rashid Khan) यानी केआरके बॉलीवुड में विवाद खड़ा करने और लोगों से पंगा लेने के लिए जाने जाते हैं.

कमाल राशिद खान (Kamaal Rashid Khan) ने एक ट्वीट में कहा है कि राज कुंद्रा (Raj Kundra) पोर्न इंडस्ट्री के किंग बनना चाहते थे. इतना ही नहीं राज दुनियाभर में पोर्न फिल्मों की लाइव स्ट्रीमिंग शुरू कर इस इंडस्ट्री के किंग बनना चाहते थे. उन्होंने मुंबई पुलिस के हवाले से ये बातें अपने ट्विटर हैंडल पर लिखीं.

 

 

कमाल राशिद खान ने कही ये बातें

KRK ने लिखा, मुंबई पुलिस के मुताबिक राज कुंद्रा (Raj Kundra) पोर्न इंडस्ट्री के इकलौते बादशाह बनने की प्लानिंग कर रहे थे. वह दुनियाभर में पोर्न की लाइव स्ट्रीमिंग शुरू करने जा रहे थे. वाह! क्या प्लान है! कुंद्रा भैया की जय हो. शिल्पा भाभी की जय हो. हालांकि कुछ ही देर के बाद उन्होंने अपना ये ट्वीट रिमूव कर दिया, लेकिन तब तक उनका ये ट्वीट हर जगह वायरल हो चुका था.

बुधवार सुबह किए गए एक अन्य ट्वीट में KRK ने लिखा, यदि आपको अपना घर चलाने के लिए पोर्न फिल्में बनाकर पैसा कमाना है तो आप इस दुनिया के सबसे गरीब इंसान हैं. ये दर्शाता है कि आपके पास कुछ गलत कामों की वजह से पैसे तो आ गए, लेकिन आज भी आपकी सोच लुक्खो वाली है और आपके काम भी लुकखागिरी वाले हैं.

शूटिंग पर नहीं जा रहीं शिल्पा

राज कुंद्रा (Raj Kundra) की गिरफ्तारी के बाद से पूरा कुंद्रा परिवार बहुत ज्यादा तनाव में है. शिल्पा शेट्टी कुंद्रा (Shilpa Shetty Kundra) एक डांस रियलिटी शो में जज हैं. राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद से वह शूटिंग के लिए नहीं पहुंची हैं. उनकी जगह मेकर्स ने करिश्मा कपूर (Karishma Kapoor) को सेट पर बुलाया है. 

 

 

Latest news