विनोद जब रेखा को घर ले गए तो उनकी मां ने उन्हें घर में घुसने तक नहीं दिया. जैसे ही वो पैर छूने के लिए झुकीं कमला मेहरा ने उन्हें धक्का दे दिया. रेखा का स्वागत चप्पलों की बौछार से किया. विनोद मेहरा ने अपनी मां को समझाने की बहुत कोशिश की लेकिन कमला, रेखा को किसी भी कीमत पर अपनी बहू मानने को तैयार नहीं थीं. इस घटना के बाद रेखा सन्न रह गईं. 2004 में दिए एक इंटरव्यू में रेखा ने इस बात को भी मानने से इनकार कर दिया कि उनकी विनोद मेहरा से शादी भी हुई थी.