• Mon, 11 May, 2026
केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन कोरोना वायरस से संक्रमित

राज्य

Updated Thu, 8 Apr 2021 15:38 IST

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन कोरोना वायरस से संक्रमित

तिरुवनंतपुरम। केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। मुख्यमंत्री कार्यालय के सूत्रों ने बताया कि विजयन वर्तमान में उत्तर केरल के कन्नूर स्थित अपने आवास में हैं और उनमें संक्रमण के कोई लक्षण नहीं हैं।

सूत्र ने कहा, फिलहाल, मुख्यमंत्री में संक्रमण के कोई लक्षण नहीं हैं। हालांकि, उन्हें कोष्षिकोड मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जा सकता है। इससे पहले विजयन की बेटी वीना विजयन और उनके दामाद पी ए मोहम्मद रियास कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। विजयन ने विधानसभा चुनाव के दौरान पूरे राज्य में घूमकर प्रचार किया था। केरल में छह अप्रैल को मतदान हुआ था।

 

 

Latest news