• Mon, 11 May, 2026
केजरीवाल सरकार का एक्‍शन, दो प्राइवेट अस्पतालों ने कोविड एप पर दी बेडों की गलत जानकारी, FIR दर्ज

राज्य

Updated Sun, 18 Apr 2021 18:08 IST

केजरीवाल सरकार का एक्‍शन, दो प्राइवेट अस्पतालों ने कोविड एप पर दी बेडों की गलत जानकारी, FIR दर्ज

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में मरीजों को अस्पतालों के बारे में बेड उपलब्ध होने की सही जानकारी देने के लिए कोविड एप लांच किया था। उनकी ओर से शुरू की गई इस सुविधा पर दो निजी अस्पतालों की ओर से गलत जानकारी दी गई। गलत जानकारी पाए जाने पर इन दोनों अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एफआइआर दर्ज की गई है। एएनआइ के हवाले से बताया गया है कि इन दोनों अस्पतालों पर डी़डीएम एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

 

दिल्ली सरकार ने ये एप साल 2020 में ही लॉन्च किया था। सरकार के इस एप का नाम Delhi Corona Covid App (कोविड एप) है। इस एप को एंड्रॉयड और आईफोन पर डाउनलोड किया जा सकता है। इस ऐप का इंटरफेस काफी आसान है। ऐप ओपन करते ही COVID 19 बेड्स की डीटेल्स दिखती हैं, जिससे आसानी से पता चल जाता है कि किस हॉस्पिटल में कितने बेड हैं। सरकार ने इस एप को शुरू ही इसलिए किया था कि अस्पताल अपने यहां खाली बेडों की जानकारी देते रहेंगे और मरीज उस हिसाब से उस अस्पताल में जाकर अपना इलाज करवा पाएगा।

 

सीएम अरविंद केजरीवाल ने राजधानी में बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की थी। इसमें उन्होंने साफ कहा कि दिल्ली सरकार संक्रमण को रोकने के लिए मेहनत कर रही है। इसी के साथ कोरोना में प्रयोग की जाने वाली दवाइयों की जमाखोरी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

 

Latest news