• Mon, 11 May, 2026
काल बैसाखी ने सिलीगुड़ी में उत्पात मचाया

राज्य

Updated Thu, 22 Apr 2021 21:16 IST

काल बैसाखी ने सिलीगुड़ी में उत्पात मचाया

सिलीगुड़ी (पश्चिम बंगाल): उत्तरी बंगाल के सिलीगुड़ी और आसपास के इलाकों में बृहस्पतिवार की सुबह 120 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार वाले काल बैसाखी तूफान से सामान्य जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया।

अधिकारियों ने बताया कि ‘काल बैसाखी’ की तेज हवाओं के कारण कई पेड़ उखड़ गए, बिजली आपूर्ति आधित हुई और कई महत्वपूर्ण सड़कें अवरुद्ध हो गयीं।

उन्होंने बताया कि शहर में सुबह करीब 10 बजे काले बादल छाए और तूफान के साथ हल्की बारिश हुई।

उन्होंने बताया कि पेड़ उखड़ कर गिरने से हिल कार्ट रोड, सेवक रोड, एसएफ रोड और बर्दवान रोड आदि कई अवरूद्ध हो गए हैं। उन्होंने बताया कि बिजली की तारों पर पेड़ गिरने के कारण गई इलाकों में बिजली आपूर्ति भी बाधित हुई है।

सड़कों को खाली करने के लिए आपदा प्रबंधन टीम के कर्मचारी काम कर रहे हैं।

तूफान से पड़ोसी जलपाईगुड़ी और अलीपुरद्वार जिलों में भी जन-जीवन प्रभावित हुआ है।
 

Latest news