• Tue, 03 Mar, 2026
बिहार डाक विभाग में 10वीं, 12वीं पास के लिए नौकरियां, हर महीने 80,000 तक कमाने का मौका

ताज़ा खबरें

Updated Mon, 6 Dec 2021 23:28 IST

बिहार डाक विभाग में 10वीं, 12वीं पास के लिए नौकरियां, हर महीने 80,000 तक कमाने का मौका

नई दिल्ली. Bihar Post Office Jobs 2021: भारतीय डाक विभाग में सरकारी नौकरी करने की सोच रहे युवाओं के लिए शानदार मौका है. भारतीय डाक ने बिहार पोस्टल सर्किल में मल्टी टास्किंग स्टाफ, पोस्टमैन, पोस्टल असिस्टेंट या शॉर्टिंग असिस्टेंट सहित विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है. इन पदों के लिए 10वीं और 12वीं पास आवेदन कर सकते हैं. इस संबंध में भर्ती विज्ञापन बिहार के पोस्टमास्टर जनरल की ओर से जारी किया गया है. भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए भारतीय डाक की वेबसाइट indiapost.gov.in पर विजिट कर सकते हैं.

नोटिस के अनुसार, बिहार पोस्टल सर्किल में मल्टी टास्किंग स्टाफ, पोस्टमैन, पोस्टल असिस्टेंट या शॉर्टिंग असिस्टेंट के पदों पर भर्ती स्पोर्ट्स कोटे के तहत होगी. इन पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2021 है. इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से बिहार पोस्टल सर्किल में मल्टी टास्किंग स्टाफ, पोस्टमैन, पोस्टल असिस्टेंट या शॉर्टिंग असिस्टेंट के 60 रिक्त पदों पर भर्ती होगी.

बिहार पोस्टल सर्किल में वैकेंसी का विवरण

पोस्टल असिस्टेंट – 31 पद
शॉर्टिंग असिस्टेंट – 11 पद
पोस्टमैन – 05 पद
एमटीएस – 13 पद

आवश्यक शैक्षिक योग्यता
शॉर्टिंग असिस्टेंट- इस पद के लिए उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना चाहिए. साथ ही चयनित होने पर ज्वाइनिंग लेटर लेने से पहले कम से कम 60 दिन की बेसिक कंप्यूटर ट्रेनिंग करनी होगी.

पोस्टमैन- पोस्टमैन पद के लिए भी उम्मीदवारों को कम से कम 12वीं पास होना जरूरी है. साथ ही उसे वहां की लोकल लैंग्वेज यानी हिंदी का ज्ञान होना जरूरी है. इन्हें भी कंप्यूटर ट्रेनिंग करनी होगी.

एमटीएस- एमटीएस पदों के लिए दसवीं पास कैंडिडेट आवेदन कर सकते हैं.

Latest news