• Tue, 17 Mar, 2026
जेएलआर ने भारत में नयी एफ-पेस एसवीआर की बुकिंग शुरू की

ताज़ा खबरें

Updated Mon, 21 Jun 2021 22:01 IST

जेएलआर ने भारत में नयी एफ-पेस एसवीआर की बुकिंग शुरू की

 दिल्ली: जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) ने एफ-पेसस एसवीआर एसयूवी के उन्नत संस्करण के लिए बुकिंग शुरू कर दी है।
कंपनी ने सोमवार को बयान में कहा कि यह वाहन एसयूवी श्रृंखला में शीर्ष प्रदर्शन करने वालों में है। नई एफ-पेस एसवीआर पहले की तुलना में कहीं अधिक तेज है और इसका बाहरी डिजाइन मोटरस्पोर्ट से प्रेरित है।
जेएलआर इंडिया के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक रोहित सूरी ने कहा, ‘‘नयी एफ-पेस एसवीआर शानदार इंजीनियरिंग का नमूना है और यह जगुआर ब्रांड की अपील को आगे बढ़ाएगी।’’
भारत में जगुआर श्रृंखला में एक्सई (शुरुआत 46.64 लाख रुपये से), एक्सएफ (शुरुआत 55.67 लाख रुपये से), आई-पेस (शुरुआत 1.05 करोड़ रुपये से) और एफ-टाइप (शुरुआत 97.97 लाख रुपये से) शामिल हैं।
देश के 24 शहरों में जेएलआर की डीलरशिप हैं।
 

Latest news