• Sun, 10 May, 2026
Jharkhand Board 10th Result 2021: दो लाख से अधिक विद्यार्थी 10वीं में फर्स्ट डिवीजन पास

ताज़ा खबरें

Updated Thu, 29 Jul 2021 19:13 IST

Jharkhand Board 10th Result 2021: दो लाख से अधिक विद्यार्थी 10वीं में फर्स्ट डिवीजन पास

Jharkhand Board 10th Result 2021. झारखंड बोर्ड मैट्रिक 2021 का रिजल्ट (Jharkhand Matric Result 2021) घोषित कर दिया गया है. 10वीं के विद्यार्थी झारखंड एकेडमिक काउंसिल की आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in व jac.nic.in पर अपने नतीजे देख सकते हैं.

झारखंड मैट्रिक का रिजल्ट (Jharkhand Matric Result 2021) 29 जुलाई दोपहर तीन बजे शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो ने घोषित किया. झारखंड बोर्ड 10वीं की परीक्षा के लिए 4,33,571 विदयार्थियों ने पंजीकरण कराया है. 10वीं में कुल 95.93 फीसदी विद्यार्थी सफल घोषित किए गए. जिनमें 95.96 (2,16,566) फीसदी छात्राएं और 95.90 (1,99,358) फीसदी छात्र उत्तीर्ण हुए हैं.

Jharkhand Matric Result 2021: सबसे अधिक फर्स्ट डिवीजन से हुए पास

मैट्रिक परीक्षा में 4,33,571 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 4,15,924 परीक्षार्थियों को सफल घोषित किया गया है. सबसे अधिक 2,70,931 विद्यार्थी फर्स्ट डिवीजन, 1,33,924 सेकेंड और 11,069 विद्यार्थी थर्ड डिवीजन से पाए हुए हैं.

Jharkhand Matric Result 2021: ऐसे चेक करें 10वीं का रिजल्ट
-सबसे पहले विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर जाएं.
-होम पेज पर दिए गए 10वीं रिजल्ट 2021 के लिंक पर क्लिक करें.
-अब अपना रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट करें.
-रिजल्ट आपके स्क्रीन पर आ जाएगा.
-उसे डाउनलोड करें.


 

Latest news