• Sun, 10 May, 2026
पहाड़ से गिरी जेसीबी मशीन, चालक की मौत

राज्य

Updated Sun, 16 May 2021 17:50 IST

पहाड़ से गिरी जेसीबी मशीन, चालक की मौत

चित्रकूट (उप्र),  चित्रकूट जिले के गोंडा गांव में एक पहाड़ पर पत्थर तोड़ते समय एक जेसीबी मशीन डेढ़ सौ फीट नीचे खाई में गिर गयी, जिसके कारण उसके चालक की मौके पर ही मौत हो गयी।

भरतकूप थाना प्रभारी संजय उपाध्याय ने रविवार को बताया कि शनिवार को पहाड़ पर एक खदान में पत्थर तोड़ते समय एक जेसीबी मशीन डेढ़ सौ फीट नीचे खाई में गिर गयी।

उन्होंने बताया कि इस हादसे में बिहार निवासी जेसीबी चालक विनय यादव (30) की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।

उपाध्याय ने बताया कि इस सिलसिले में मामला दर्ज कर लिया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

Latest news