• Sun, 10 May, 2026
जयंत चौधरी रालोद के नए अध्यक्ष चुने गए

राज्य

Updated Tue, 25 May 2021 15:20 IST

जयंत चौधरी रालोद के नए अध्यक्ष चुने गए

नई दिल्ली:  जयंत चौधरी मंगलवार को राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए। पार्टी ने एक बयान जारी करके यह जानकारी दी।


जयंत चौधरी के पिता अजित चौधरी के निधन के बाद जयंत को इस पद के लिए चुना गया है। अजित चौधरी का कोरोना वायरस संक्रमण के चलते छह मई को निधन हो गया था।

पार्टी के बयान में कहा गया कि जयंत चौधरी को पार्टी का अध्यक्ष चुने जाने का फैसला पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की ऑनलाइन आयोजित बैठक में लिया गया। जयंत चौधरी अभी तक पार्टी के उपाध्यक्ष थे।

इसमें कहा गया, ‘‘ बैठक के दौरान पार्टी के महासचिव त्रिलोक त्यागी ने जयंत के नाम का प्रस्ताव राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद के लिए पेश किया जिसका पूर्व सांसद एवं राष्ट्रीय महासचिव मुंशीराम पाल ने अनुमोदन किया तथा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से इसका समर्थन किया।’’

जयंत चौधरी ने इस पद पर चुने जाने के बाद पार्टी के सदस्यों का आभार व्यक्त किया और सभी से पार्टी नेताओं चौधरी चरण सिंह और अजित सिंह के पदचिह्नों पर चलने का आह्वान किया।

 

Latest news