• Mon, 11 May, 2026
सराफा कारोबारी के घर पर IT की RAID, 85 किलो सोना, 30 लाख नगद बरामद

राज्य

Updated Mon, 3 May 2021 16:33 IST

सराफा कारोबारी के घर पर IT की RAID, 85 किलो सोना, 30 लाख नगद बरामद

राजनांदगांव। शहर के नंदई स्थित जसराज शांतिलाल बैद फर्म के मोहनी ज्वेलर्स में रायपुर की रेवन्यू इंटेलिजेंस टीम ने करीब 85 किलो सोना और 22 सौ किलो चांदी बरामद किया है। इसके अलावा इस कार्रवाई में 30 लाख रुपए नगद भी मिलने की जानकारी मिल रही है। लगातार दो दिनों से चल रही कार्रवाई से कई और बड़े खुलासे होने की बात भी सामने आ रही है।

 

हालांकि अभी इस बारे में किसी प्रकार की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। मिली जानकारी के अनुसार रेवन्यू इंटेलिजेंस की टीम कल 1 मई को दोपहर 12 बजे के आसपास जसराज शांतिलाल बैद के नंदई स्थित मकान में छापामार कार्रवाई की, जो रविवार को देर रात तक चलती रही। शनिवार को रेवन्यू इंटेलिजेंस के अफसर 3 इनोवा में सवार होकर मोहनी ज्वेलर्स के मालिक के नंदई स्थित निवास पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू कर दी। इस दौरान किसी को न भीतर जाने दिया जा रहा है और न ही किसी को बाहर जाने की अनुमति है। सूत्र बता रहे है कि रेवन्यू इंटेलिजेंस के अधिकारियों के साथ रायपुर से उन 4 आरोपियों को भी लाया गया है जिनसे पूछताछ के आधार पर यह कार्रवाई की गई है।

 

दुकान और एक मकान भी सील

 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मोहनी ज्वेलर्स की दुकान को सील कर दिया गया है। इसके साथ ही साथ उनके एक निवास को भी सील किया गया है। बताया जा रहा है कि रेवन्यू इंटेलिजेंस में लगभग एक दर्जन से अधिक अधिकारी जांच कर रहे है। साथ ही स्थानीय पुलिस की भी मदद ली गई है।

Latest news