• Sun, 10 May, 2026
इजराइली फौज ने गाजा में हमास के शीर्ष नेता के घर को बनाया निशाना

राज्य

Updated Sun, 16 May 2021 19:17 IST

इजराइली फौज ने गाजा में हमास के शीर्ष नेता के घर को बनाया निशाना

यरुशलम: इजराइली फौज ने इतवार के रोज कि उसने गाजा में हमास के एक आला नेता के घर पर हमला किया है, गाजा से इजराइल में हवाई हमले और रॉकेट दागे जाने के करीब एक हफ्ते बाद यह हमला किया गया. सेना के तरजुमान ब्रिगेडियर जनरल हिदाई जिल्बरमैन ने इतवार के रोज इजराइली फौज के रेडियो को बताया कि सेना ने गाजा में हमास के सबसे वरिष्ठ नेता येहियेह सिनवार के घर को निशाना बनाया है जो समूह के बाकी शीर्ष नेताओं के साथ मुमकिना तौर पर वहां छिपा था.

उसका मकान जनूबी (दक्षिणी) गाजा पट्टी में खान युनूस शहर में मौजूद है. फौज ने बताया कि उसने सिनवार के भाई के घर पर भी हमला किया है. हमास और इस्लामिक जिहाद ग्रुप ने सोमवार को यह संघर्ष शुरू होने के बाद से 20 लड़ाकों के मारे जाने की बात कही है जबकि इजराइल ने कहा कि असल संख्या इससे कहीं ज्यादा है.

हमास और अन्य उग्रवादी समूहों ने सोमवार से लेकर अब तक इजराइल में करीब 2,000 रॉकेट दागे हैं. पूर्वी यरुशलम में इस महीने की शुरुआत में तनाव तब शुरू हुआ जब फिलिस्तीनियों ने शेख जर्रा में उन्हें निकाले जाने के खिलाफ प्रदर्शन किया और इजराइली पुलिस ने अल-अक्सा मस्जिद में कार्रवाई की.

इजइराल ने गाजा में सैकड़ों हवाई हमले किए और कई बहुमंजिला इमारतों को निशाना बनाया जिसमें वह इमारत भी शामिल हैं जहां ‘द असोसिएटेड प्रेस’ का दफ्तर था. इसमें गाजा में कम से कम 145 फलस्तीनी मारे गए जिनमें 41 बच्चे और 23 महिलाएं शामिल हैं. इजराइल में आठ लोगों की मौत हो गई जिनमें पांच साल का बच्चा शामिल हैं.

इजराइल के जंगी विमानों ने इतवार तड़के गाजा सिटी के अहम हिस्से में कई इमारतों और सड़कों को निशाना बनाया. निवासियों और सहाफियों के ज़रिए जारी तस्वीरों के मुताबिक हवाई हमलों से गड्ढा बन गया जिससे शिफा अस्पताल की जानिब जाने वाली एक अहम सड़क ब्लॉक हो गई. शिफा गाजा पट्टी में सबसे बड़ा अस्पताल है.

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि ताजा हवाई हमलों में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और 25 जख्मी हो गए, जिनमें बच्चे और महिलाएं शामिल हैं. इजराइल ने शनिवार को हमास की सियासी ब्रांच के चीफ नेता खलील अल-हायेह के घर पर बम गिराए. अभी अल-हायेह के मारे जाने या किसी दूसरों के मारे जाने की कोई खबर नहीं मिली है.

 

Latest news