• Sun, 10 May, 2026
इजराइल ने सीरिया के लताकिया बंदरगाह पर की एयरस्ट्राइक, कंटेनरों में लगी आग

ताज़ा खबरें

Updated Tue, 7 Dec 2021 18:37 IST

इजराइल ने सीरिया के लताकिया बंदरगाह पर की एयरस्ट्राइक, कंटेनरों में लगी आग

यरूशलम. इजराइल के लड़ाकू विमानों ने सीरिया के तटीय शहर लताकिया के बंदरगाह पर मंगलवार तड़के मिसाइलें  दागीं. सीरिया की सेना ने इसकी जानकारी दी है. उसने बताया कि हमले में किसी की मौत नहीं हुई है. सीरिया के सरकारी मीडिया ने एक सैन्य अधिकारी के हवाले से बताया कि बंदरगाह पर उस स्थान पर मिसाइलें गिरीं जहां अनेक कंटेनर रखे हुए थे, हमले से कई कंटेनरों में आग लग गई. अधिकारी ने इस मामले में अधिक जानकारी नहीं दी.

लताकिया आयात के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण बंदरगाह है. ये एक ऐसा बंदरगाह है, जहां पर युद्धग्रस्त मुल्क के लिए जरूरी सामान पहुंचता है. सीरिया के सरकारी टीवी पर बताया गया कि बंदरगाह पर पांच बार धमाकों की आवाज आई, कंटेनर जहां रखे थे उस क्षेत्र में बड़े पैमाने पर आग लग गई जिसके बाद दमकल की गाड़ियों को उस ओर भेजा गया. इस बारे में इजराइल की सेना की ओर से अभी कोई टिप्पणी नहीं की गई है. इजरायल ने सीरिया की सरकार के नियंत्रण वाले इलाकों पर सैकड़ों बार एयरस्ट्राइक की है, लेकिन बहुत ही कम बार इसे स्वीकार किया है.

ईरान समर्थित मिलिशिया को निशाना बनाता है इजराइल
इजराइल द्वारा की गई एयरस्ट्राइक में इससे पहले सीरिया की राजधानी दमिश्क के मुख्य एयरपोर्ट को भी निशाना बनाया गया है. हालांकि, इजराइल ने इस बात को स्वीकार किया है कि इसका टारगेट हमेशा से ईरान समर्थित मिलिशिया होते हैं. इसमें लेबनान का हिज्बुल्ला समूह शामिल है, जिसने सीरिया में अपने लड़ाकों को तैनात किया हुआ है. इसने कहा है कि ये हथियारों की शिपमेंट को निशाना बनाता है, जिसे लेकर इसका मानना है कि ये मिलिशिया के लिए होते हैं. हिजबुल्ला एक दशक पुराने गृहयुद्ध में सीरिया के राष्ट्रपति बशर असद (Bashar Assad) की सेना की तरफ से लड़ रहा है.

अक्टूबर में दमिश्क एयरपोर्ट पर दागीं मिसाइलें
इजराइल का कहना है कि इसके उत्तरी फ्रंटियर पर ईरान की मौजूदगी रेड लाइन की तरह है. इसका हवाला देकर इजराइल सीरिया के भीतर मौजूद हथियारों के ठिकानों को निशाना बनाता है. इससे पहले, इजराइल ने अक्टूबर में सीरिया के भीतर हवाई हमला किया था. इस हमले में दो विदेशी लड़ाकों की मौत हो गई थी, जबकि छह सीरियाई सैनिक घायल हो गए थे. दमिश्क एयरपोर्ट के बाहर मिसाइलों को दागा गया था. इजराइल द्वारा इस हमले को रात 9 बजे अंजाम दिया गया. इजराइली एयरस्ट्राइक में ड्रोन डिपो को निशाना बनाया गया था. वहीं, इजराइल के एक रक्षा अधिकारी ने हमले की बात को स्वीकार किया था

 

Latest news