• Wed, 15 May, 2024
UAE सहित दुबई से मुंबई आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को होम क्वारंटाइन और RT-PCR टेस्ट से छूट

ताज़ा खबरें

Updated Sun, 16 Jan 2022 21:20 IST

UAE सहित दुबई से मुंबई आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को होम क्वारंटाइन और RT-PCR टेस्ट से छूट

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) सहित दुबई से आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को अब अनिवार्य रूप से सात दिवसीय होम क्वारंटाइन और आगमन पर आरटी पीसीआर टेस्ट से छूट दे दी गई है। नया ट्रेवल गाइडलाइंस 17 जनवरी, 2022 की मध्यरात्रि से लागू होंगे। रविवार को बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने यह जानकारी दी।

बीएमसी ने रविवार को जारी एक बयान में कहा कि मुंबई में संयुक्त अरब अमीरात सहित दुबई से आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को अब अनिवार्य रूप से 7-दिवसीय होम क्वारंटाइन और आगमन पर RT-PCR जांच में छूट दी गई है।

अधिकारियों ने 29 दिसंबर को दुबई सहित संयुक्त अरब अमीरात से मुंबई आने वालों के लिए 7-दिवसीय होम क्वारंटाइन और आगमन पर आरटी-पीसीआर टेस्ट अनिवार्य कर दिया था। मुंबई में आज कोरोना वायरस के 7,895 नए मामले सामने आए और 11 मरीजों की मौत हो गई। शहर में फिलहाल 60,371 एक्टिव मामले हैं।

बीएमसी ने गत वर्ष 29 दिसंबर को कहा था कि संयुक्त अरब अमीरात से मुंबई आने वाले यात्रियों को आरटी-पीसीआर जांच करानी होगी, जिसके आधार पर सात दिन के होम क्वारंटाइन का फैसला लिया जाएगा।

बयान में आगे कहा गया था कि 24 दिसंबर को बीएमसी ने दुबई से मुंबई आने वाले यात्रियों के लिए आरटी-पीसीआर जांच को जरूरी बनाया था और इसे अब समूचे यूएई के यात्रियों के लिए विस्तारित कर दिया गया है।

महाराष्ट्र में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 42,462 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 71,70,483 हो गई। इसके अलावा 23 और मरीजों की मौत हो जाने से मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 1,41,779 पहुंच गई। राज्य में कोविड के एक्टिव मरीजो की संख्या अभी 2,64,441 है।

 

Latest news