• Sun, 10 May, 2026
परेशानियों के बीच बहन शिल्पा शेट्टी के सपोर्ट में उतरीं शमिता, बोलीं-ये दौर भी गुजर जाएगा!

ताज़ा खबरें

Updated Sat, 24 Jul 2021 16:58 IST

परेशानियों के बीच बहन शिल्पा शेट्टी के सपोर्ट में उतरीं शमिता, बोलीं-ये दौर भी गुजर जाएगा!

मुंबई:बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) इस समय बुरे वक्त से गुजर रहीं हैं. उनके हस्बैंड राज कुंद्रा (Raj Kundra) की पोर्न फिल्म मामले में गिरफ्तारी को लेकर मचे बवाल के बीच उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘हंगामा 2’ (Hungama 2) रिलीज हो गई है. शिल्पा की बहन शमिता शेट्टी (Shamita Shetty) अपनी बहन के सपोर्ट में आगे आई हैं. शमिता ने फैंस से फिल्म देखने की अपील की है, साथ ही अपनी बहन की हौसला आफजाई करते हुए कहा कि यह मुश्किल समय भी गुजर जाएगा.
शमिता शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर फिल्म ‘हंगामा 2’ का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा-’14 साल बाद आपकी फिल्म ‘हंगामा’  के लिए शुभकामनाएं मुनकी. मुझे पता है कि इसके लिए आपने और पूरी टीम ने बहुत मेहनत की है..लव यू और हमेशा आपके साथ हूं. आप अपनी लाइफ में इस समय उतार-चढ़ाव से गुजर रही हैं और मुझे पता है कि आप और मजबूत होकर सामने आएंगी..यह समय भी पास हो जाएगा डार्लिंग. हंगामा 2 की पूरी टीम को शुभकामनाएं. मुझे उम्मीद है कि योगा से आपको बहुत मदद मिलेगी. हंगामा 2 की पूरी टीम ने इसे फिल्म को अच्छा बनाने के लिए बहुत मेहनत की है, इस फिल्म पर असर नहीं पड़ना चाहिए..मैं आप सबसे प्रार्थना करती हूं कि अपनी फैमिली के साथ हंगामा 2 देखिए और अपने चेहरे पर मुस्कान ले आईए, इस फिल्म से जुड़े हर एक शख्स के लिए. धन्यवाद’.

शमिता शेट्टी की इस पोस्ट पर इंडस्ट्री से जुड़े कुछ लोगों ने बधाई दी है तो फैंस की मिलीजुली प्रतिक्रिया सामने आई है. कई फैंस राज कुंद्रा को लेकर कई तरह के सवाल शमिता से पूछ रहे हैं. बता दें कि ‘हंगामा 2’ में शिल्पा शेट्टी के अलावा परेश रावल, मीजान जाफरी, और प्रणीता सुभाष हैं.

 

शिल्पा शेट्टी के पति  राज कुंद्रा को मुंबई क्राइम ब्रांच ने अश्लील वीडियो बनाने और मोबाइल ऐप्स के जरिए उन्हें जारी करने जैसे संगीन आरोप के चलते गिरफ्तार किया है. खबर है कि राज कुंद्रा की कंपनी वियान इंडस्ट्रीज से शिल्पा शेट्टी ने इस्तीफा दे दिया है.
 
 

 

Latest news