• Mon, 11 May, 2026
मथुरा जिला पंचायत चुनावो में बीएसपी का पहले स्थान पर , दूसरे स्थान पर बीजेपी तीसरे स्थान पर लहराया रालोद का परचम

राज्य

Updated Tue, 4 May 2021 0:00 IST

मथुरा जिला पंचायत चुनावो में बीएसपी का पहले स्थान पर , दूसरे स्थान पर बीजेपी तीसरे स्थान पर लहराया रालोद का परचम

सोमवार शाम तक जिला पंचायत मथुरा के सभी सदस्यों के निर्वाचन के परिणाम आ गये। बसपा अपने 12 समर्थको को जिताने में सफल रही वही भाजपा के नो समर्थक सदस्य जीत कर आये है। रालोद के खेमे में मायूसी छायी हुई है। रालोद बहुत के जादूई आंकडे को छूकर जिला पंचायत अध्यक्ष पद को कब्जाने की तैयारी में थे। रालोद समर्थको इस बात का अन्दाजा था कि वे बहुमत के लिये आवश्यक 17 सीटों के आंकडे को पार कर लेंगे। बसपा ने पूरा दम दिखाते हुए 12 समर्थित सदस्यों केा जिताने में कामयाब रही है। बसपा ने पूर्व मन्त्री पं श्याम सुन्दर शर्मा के नेतृत्व में चुनाव लडा था। बसपा ने छाता व मांट क्षेत्र मे बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए नो सीटो पर कब्जा किया गोवर्धन से 2 व बल्देव विधान सभा से एक सीट जीती है।
रालोद का छाता विधान सभा में लचर प्रर्दशन रहा। छाता मे रालोद अपना खाता भी नही खोल पाई जबकि छाता क्षेत्र की जिम्मेदारी पूर्व मन्त्री व रालोद के दिग्गज नेता ठा तेजपाल सिंह पर थी तेजपाल सिंह अपनी पत्नी सुधा सिसौदिया व अपने भाई की पत्नी गीता सिंह पत्नी सुरेश पाल सिंह को भी नही जिता पायें। रालोद को मांट विधान सभा क्षेत्र से 2 गोवर्धन विधान सभा क्षेत्र से 2 व बल्देव विधान सभा क्षेत्र से 4 सीटो पर जीत मिली है।
वही भाजपा हर विधान सभा क्षेत्र मे जीत दर्ज कर नो सीटो पर जीत के आंकडे तक पहुची है। भाजपा ने मांट विधान सभा क्षेत्र से 1 छाता विधान सभा क्षेत्र से 2, गोवर्धन विधान सभा क्षेत्र से 2 मथुरा विधान सभा क्षेत्र से 2 व बल्देव विधान सभा क्षेत्र से 2 सीटों पर जीत दर्ज करने मं सफल रही है।

 

रिपोर्ट /- प्रताप सिंह 

Latest news