Sun,
10 May, 2026
राज्य
Updated Fri, 14 May 2021 22:38 IST
सरकार चाहे दूर दराज के इलाकों में बिजली पानी की व्यवस्था करवाने की बात करती हो। हरियाणा सरकार हर घर तक जल पहुंचाने का नारा देकर गांव गांव तक लोगों को नल के माध्यम से जल उपलब्ध करवा रही है हो लेकिन आज भी धरातल पर हकीकत यह है कि कुछ गांव व ढाणियां ऐसी है जहां अभी तक सुचारू रूप से बिजली और पानी की व्यवस्था लोगों तक नहीं पहुंच रही है।
यही कहानी नाथूसरी चौपटा खंड के गांव रामपुरा बगड़िया की है। नाथूसरी चौपटा क्षेत्र का गांव रामपुरा बांगड़िया स्थित ढाणी में ग्रामीणों द्वारा बार-बार प्रशासन से मांग करने के बावजूद भी अभी तक उनकी ढाणी तक न तो बिजली पहुंची है और ना ही पीने का साफ पानी। हालांकि ग्रामीणों ने कई बार ग्रामीण सरपंच और प्रशासन से गुहार भी लगा चुके है लेकिन ग्रामीणों की परेशानी सुनने वाला कोई नहीं है।
आज जानकारी देते हुए गांव निवासी सुरेश कुमार ने बताया कि जब से उनकी ढाणी बसी है यहां पर न तो बिजली है और न ही पानी है उन्होंने कहा कि बच्चे बिना लाइट के ही पढ़ाई कर रहे हैं और पानी के बिना जीना अब मुश्किल हो चला है।
उन्होंने कहा कि बिजली की व्यवस्था के लिए उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को कई बार पत्र वह समक्ष होकर भी कह चुके हैं बकायदा बिजली लगवाने के लिए पैसे भी भर चुके हैं लेकिन अभी तक उनकी सुनवाई नहीं हुई उनकी मांग है कि जल्द से जल्द उनके यहां पर बिजली व पानी की व्यवस्था की जाए ताकि ग्रामीणों को कोई परेशानी न आए।







