Tue,
03 Mar, 2026
ताज़ा खबरें
Updated Sun, 19 Dec 2021 16:01 IST
IIAP Recruitment 2021: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एस्ट्रोफिजिक्स (IIAP) ने अपर डिवीजन क्लर्क (UDC) और एडमिनिस्ट्रेशन असिस्टेंट के पदों पर भर्ती (IIAP Recruitment 2021) के लिए आवेदन मांगे हैं. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों (IIAP Recruitment 2021) के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे IIAP की आधिकारिक वेबसाइट iiap.res.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों (IIAP Recruitment 2021) पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 जनवरी है.
इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://www.iiap.res.in/iia_jobs/?q=photo पर क्लिक करके भी इन पदों (IIAP Recruitment 2021) के लिए आवेदन कर सकते हैं. साथ ही इस लिंक https://www.iiap.res.in/job.htm/?q=job_postings के जरिए आधिकारिक नोटिफिकेशन (IIAP Recruitment 2021) को भी देख सकते हैं. इस भर्ती (IIAP Recruitment 2021) प्रक्रिया के तहत कुल 7 पदों को भरा जाएगा.
IIAP Recruitment 2021 के लिए महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन करने की शुरुआत तिथि- 17 दिसंबर 2021
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि- 17 जनवरी
IIAP Recruitment 2021 के लिए रिक्ति विवरण
कुल पदों की संख्या- 7
अपर डिवीजन क्लर्क (UDC)- 5
एडमिनिस्ट्रेशन असिस्टेंट- 2
IIAP Recruitment 2021 के लिए योग्यता मानदंड
उम्मीदवारों के पास कम से कम 50% अंकों के साथ किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से आर्ट्स/साइंस/कॉमर्स में ग्रेजुएट की डिग्री होनी चाहिए. साथ ही वर्ड, एक्सेल, पावर प्वाइंट, इंटरनेट, टैली/ईआरपी आदि जैसे कंप्यूटर अनुप्रयोगों का ज्ञान भी होना चाहिए.
क्लर्क पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को एक राज्य / केंद्र सरकार / स्वायत्त संस्थानों / सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों / कॉर्पोरेट क्षेत्र में प्रतिष्ठान / प्रशासन / लेखा / स्टोर और खरीद मामलों को संभालने में 3 साल का अनुभव होना चाहिए.
साथ ही एडमिनिस्ट्रेशन असिस्टेंट के लिए आवेदन करने वालों को राज्य / केंद्र सरकार में स्थापना / प्रशासन / लेखा / घावों और खरीद मामलों को संभालने में 8 साल का अनुभव होना चाहिए.







