Indian Oil के मुताबिक कंपनी अपने फ्रंटलाइन कर्मचारियों के चिकित्सा बीमा का renewal करने के साथ ही काम के दौरान जान गंवाने वाले कर्मचारियों के परिवार को मदद देना भी जारी रखेगी।
कंपनी ने कहा कि Frontline workers कर्मचारियों के साथ मजबूती से खड़ा रहते हुए Ioc ने ‘इंडियन ऑयल कर्म योगी स्वास्थ्य बीमा योजना (Indian Oil Karma Yogi Swasthya Bima) का 1 मई 2021 से आगे renewal कर दिया है।
कंपनी का कहना है कि इस चिकित्सा बीमा योजना के तहत उसके देशभर में फैले 3.3 लाख खुदरा पेट्रोल पंप के ग्राहक अटेंडेंट, LPG डिलीवरी कर्मी, टेंक ट्रक के कर्मचारी, पाइपलाइन के सुरक्षा गार्ड आदि शामिल हैं।
कोराना महामारी के प्रसार के बावजूद ईंधन की आपूर्ति को बिना किसी बाधा के जारी रखने के इंडियन ऑयल के प्रयासों में इन कर्मचारियों का अहम योगदान रहता है। चिकित्सा बीमा में कर्मचारी के साथ ही उसकी पत्नी और दो बच्चों को भी बीमा का फायदा मिलेगा। इसके तहत Covid 19 संबंधी बीमारी और अस्पताल में भर्ती होने पर 1 लाख रुपये तक का दावा किया जा सकता है। बीमित व्यक्ति की दुर्घटना में मौत होने पर परिवार को दो लाख रुपये का मुआवजा मिलेगा।