• Sun, 10 May, 2026
अगर राशन देने में डीलर करता है आनाकानी, तो इन नंबरों पर करें शिकायत; जल्द होगी सुनवाई

ताज़ा खबरें

Updated Wed, 10 Nov 2021 20:42 IST

अगर राशन देने में डीलर करता है आनाकानी, तो इन नंबरों पर करें शिकायत; जल्द होगी सुनवाई

नई दिल्ली. देश में कई राज्य सरकारें प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKAY)के तहत राशन कार्ड धारकों को फ्री राशन की सुविधा दे रही हैं. भारत के कुछ राज्यों जैसे उत्तर प्रदेश, दिल्ली में दी जा रही फ्री राशन सुविधा को बढ़ा दिया गया है. बता दें, राशन कार्ड उपभोक्‍ताओं को सरकार की ओर से चावल, गेहूं, दाल व चीनी दिया जाता है. 

अक्सर ये शिकायत आती है कि राशन डीलर ग्राहकों को पूरा राशन नहीं देते या राशन का वितरण करते समय आनाकानी करते हैं. ऐसे में लोग परेशान हो जाते हैं और सोचते हैं कि इसकी शिकायत किससे और कहां की जाए. इस रिपोर्ट में आपको ऐसे नंबर्स की जानकारी देंगे जिन पर आप शिकायत कर सकते हैं.

क्या है प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना ?

केंद्र सरकार द्वारा 26 मार्च 2020 को 21 दिन के लॉकडाउन को ध्यान रखते हुए गरीब जनता को कोई समस्या ना आए इसके लिए ये योजना शुरू की गई थी. कोरोना संक्रमण के दौरान रोजी-रोटी के लिए परेशान लोगों के लिए सरकार द्वारा चलाई गई प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत गरीबों को मुफ्त में प्रति व्यक्ति 5 किलो की दर से खाद्यान्न मिलता है. इस योजना के सफल कार्यान्वयन के लिए केंद्र सरकार द्वारा 1.70 करोड़ की धनराशि आवंटित की गई थी.

यहां कर सकते हैं शिकायत

अब आपको राशन संबंधी किसी भी समस्या के लिए चिंता करने की आवश्कता नहीं है. भारत सरकार ने अपने ऑफिशियल पोर्टल https://nfsa.gov.in/ पर ऐसे कई नंबरों को साझा किया है, जिनकी सहायता से आप राशन डीलर की शिकायत कर सकते हैं. आपकी शिकायत के बाद जल्द ही इस पर सुनवाई होगी और जांच में सच सामने आने पर राशन डीलर पर कार्रवाई की जाएगी.

शिकायत के लिए इन नंबरों पर कर सकते हैं संपर्क 

उत्तरप्रदेश– 1800-180-0150
उत्तराखंड – 1800-180-2000, 1800-180-4188
दिल्ली – 1800-110-841
बिहार- 1800-3456-194
हरियाणा – 1800-180-2087
राजस्थान – 1800-180-6127
तमिलनाडू – 1800-425-5901
गुजरात- 1800-233-5500
असम – 1800-345-3611
हिमाचल प्रदेश – 1800-180-8026
 

Latest news