Sun,
10 May, 2026
ताज़ा खबरें
Updated Thu, 22 Jul 2021 17:34 IST
नई दिल्ली: अभिनेत्री शिल्पा शेटी (Shilpa Shetty) के पति और आईपीएल टीम राजस्थान रॉयल्स (RR) के मालिक राज कुंद्रा (Raj Kundra) हाल ही में अश्लील फिल्में बनाने के मामले में मुंबई पुलिस से गिरफ्तार हुए हैं. उनके ऊपर आरोप है कि वो एक हाई प्रोफाइल पॉर्न रैकेट चला रहे थे. बता दें कि राज कुंद्रा का आईपीएल फिक्सिंग में भी एक बार नाम आ चुका है और उनकी टीम को 2 साल के लिए बैन भी कर दिया गया था.
करोड़ों रुपये का कारोबार करने वाले राज कुंद्रा (Raj Kundra) ने अपने कारोबार की शुरुआत सिर्फ 2000 यूरो से की थी. दरअसल कुंद्रा का जन्म एक साधारण परिवार में लंदन में हुआ था. उनके पिता लुधियाना से जाकर लंदन में बस गए थे. शुरुआत में उन्होंने एक कॉटन की फैक्ट्री में काम किया और उसके बाद वो एक बस कंडक्टर बन गए. राज की मां एक ऑप्टिशियन शोरूम में काम किया करती थीं.
राज कुंद्रा (Raj Kundra) के घर के हालात तब जाकर थोड़े ठीक हुए जब उनके पिता ने एक किराना की दुकान खोल ली. उनके पिता ने इसके बाद राज को कहा कि तुम्हारे पास 6 महीने हैं, या तो इसमें कुछ कर के दिखाओ या फिर हमारे साथ काम करो. उन्हें उनके पिता ने कुछ काम करने के लिए 2000 यूरो दिए. जिसके बाद राज दुबई चले गए. वहां जाकर उन्होंने कुछ व्यापारियों से बात की, लेकिन बात नहीं बन पाई.
इसके बाद वो दुबई से नेपाल चले गए. उन्होंने वहां पश्मीना शॉल देखी. नेपाल में उसकी कीमत काफी कम थी. राज ने दिमाग लगाया और वहां से 100 शॉल खरीदकर वो लंदन आ गए. इसके बाद उन्होंने इंग्लैंड में बड़े-बड़े क्लोथिंग ब्रांड्स से बातचीत की.
देखते ही देखते राज कुंद्रा (Raj Kundra) काफी अमीर हो गए और उनका साल का टर्नओवर करीब 20 मिलीयन यूरोज हो गया. इसके बाद तो उन्होंने पीछे मुड़कर देखा ही नहीं और वो करोड़ों रुपये कमाने लगे. साल 2009 में वो एक कंपनी की मदद से राजस्थान रॉयल्स (RR) के मालिक बन गए.







