Sun,
10 May, 2026
राज्य
Updated Mon, 17 May 2021 22:06 IST
हरियाणा सरकार ने राज्य के ग्रामीण चौकीदारों को ईपीएफ लाभार्थियों में शामिल करने का निर्णय लिया है। जिससे उनकी सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
आज एक सरकारी प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इसकी स्वीकृति दे दी है।
जानकारी में बताया है कि चौकीदारों को 12 प्रतिशत की दर से ईपीएफ का लाभ दिया जाएगा। इस निर्णय से राज्य के 7017 ग्रामीण चौकीदारों को फायदा मिलेगा। वहीं इसका सीधे तौर पर राज्य सरकार के 7.07 करोड़ रूपये वार्षिक वित्तीय भार पड़ेगा।
वहीं सरकार ने नंबरदारों को आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत कार्ड बनाने का भी निर्णय लिया है। ताकि कोई भी गंभीर रूप से बीमार होने पर इसका लाभ ले सकें। वहीं गांव में नंबरदारों को स्मार्ट फोन भी दिए जाएंगे।
बता दें कि यह जानकारी वित्तायुक्त और राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव संजीव कौशल ने राज्य के उपायुक्तों के साथ स्वामित्व तथा अन्य योजनाओं के संबंध में आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक के दौरान दी।
इस दौरान अधिकारी कौशल ने बताया कि वर्तमान में राज्य में 23375 नंबरदारों के रिक्त पदों को स्वीकृत किया है। जिसके अंतर्गत भारत में सार्वजनिक व निजी सूचीबद्ध अस्पतालों में माध्यमिक और तृतीयक स्वास्थ्य उपचार के लिए प्रति परिवार 5 लाख रूपये की धन राशि दी जाएगी।
वहीं आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें कि सेवा संस्थान अर्थात ‘अस्पतालों’ में लाभार्थी को स्वास्थ्य सेवाएँ निशुल्क प्रदान करती है। यह योजना चिकित्सा उपचार से उत्पन्न अत्यधिक खर्चे को कम करने में मदद करती है। इस योजना के तहत अस्पताल में भर्ती होने से तीन दिन पहले और 15 दिन बाद तक का नैदानिक उपचार, स्वास्थ्य इलाज व दवाइयाँ मुफ्त उपलब्ध होती हैं।







