• Mon, 11 May, 2026
हरियाणा के मुख्यमंत्री खट्टर ने गुरुग्राम में मंदिर के पुनर्निर्माण कार्य की आधारशिला रखी

राज्य

Updated Sat, 10 Apr 2021 6:43 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री खट्टर ने गुरुग्राम में मंदिर के पुनर्निर्माण कार्य की आधारशिला रखी

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शुक्रवार को गुरुग्राम के प्रसिद्ध शीतला माता मंदिर के पुनर्निर्माण कार्य की आधारशिला रखी। एक आधिकारिक बयानके अनुसार मंदिर की नई इमारत का निर्माण चरणवार तरीके से होगा। 11.5 एकड़ में निर्मित होने वाली इस इमारत पर करीब 200 करोड़ रुपये का खर्च आएगा।

 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने यज्ञ में भी भाग लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि काफी समय से श्रद्धालु मंदिर की इमारत के विस्तार की मांग कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 200 करोड़ की लागत से यह इमारत तीन चरणों में पूरी होगी। नई इमारत के परिसर में पांच लाख श्रद्धालुओं के लिए पर्याप्त स्थान उपलब्ध होगा। भाषा।

 

Latest news