• Mon, 11 May, 2026
राष्ट्रीय राजधानी में खुशगवार सुबह

राज्य

Updated Sun, 11 Apr 2021 8:15 IST

राष्ट्रीय राजधानी में खुशगवार सुबह

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में रविवार सुबह मौसम अच्छा रहा और इस दौरान न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, दिनभर आसमान साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आस पास रहने की संभावना है।
रविवार को राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्ज की गई।
केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार सुबह नौ बजकर पांच मिनट पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 183 दर्ज किया गया।
गौरतलब है कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।
 

Latest news