• Sun, 10 May, 2026
ड्रोन हमलों की काट के लिए सरकार कर रही यह उपाय, गृह मंत्री अमित शाह ने दी बड़ी जानकारी

ताज़ा खबरें

Updated Sat, 17 Jul 2021 17:09 IST

ड्रोन हमलों की काट के लिए सरकार कर रही यह उपाय, गृह मंत्री अमित शाह ने दी बड़ी जानकारी

नई दिल्‍ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने शनिवार को कहा कि भारत में जल्‍द ही 'स्वदेशी' काउंटर-ड्रोन तकनीक में बड़ी उपलब्धि हासिल कर लेगा। उन्‍होंने बताया कि रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (Defence Research and Development Organisation, DRDO) और अन्य एजेंसियां एक स्वदेशी काउंटर ड्रोन तकनीक विकसित करने के लिए मिलकर काम कर रही हैं। सरकार ने ड्रोन रोधी अनुसंधान और विकास परियोजनाओं को पूरा समर्थन दिया है।

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के 18वें अलंकरण समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने कहा कि रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) इस नए खतरे से उबरने के लिए 'स्वदेशी' एंटी-ड्रोन तकनीक विकसित करने के लिए काम कर रहा है। मुझे विश्वास है कि हम जल्द ही ड्रोन रोधी तकनीक में सुधार करेंगे। गृह मंत्री का यह बयान पिछले महीने जम्मू वायुसेना अड्डे पर ड्रोन हमले के बाद आया है। 

 

 

Latest news