Sun,
10 May, 2026
ताज़ा खबरें
Updated Fri, 30 Jul 2021 18:01 IST
नई दिल्ली. सोने की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में उछाल के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 294 रुपये की तेजी के साथ 47,442 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ. एचडीएफसी सिक्योरिटीज (HDFC Securities) ने यह जानकारी दी. सोने का पिछला बंद भाव 47,148 रुपये प्रति 10 ग्राम था.
इसके विपरीत, चांदी की कीमत 170 रुपये की गिरावट के साथ 66,274 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई. इसका पिछला बंद भाव 64,444 रुपये था. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना लाभ दर्शाता 1,830 डॉलर प्रति औंस हो गया जबकि चांदी 25.57 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रहा.
सोने की कीमत में क्यों आई तेजी
एचडीएफसी सिक्योरिटीज (HDFC Securities) के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज) तपन पटेल के अनुसार, ”एफओएमसी की बैठक के बाद डाॉलर की बिकवाली आने से सोने में जोरदार लिवाली देखी गई. डॉलर सूचकांक गिरकर चार सप्ताह के निम्न स्तर को छू गया जिससे सोने में लिवाली बढ़ गई.”
विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सुबह के कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया अपरिवर्तित रुख के साथ खुला और बाद में डॉलर के मुकाबले रुपये में चार पैसे का सुधार आया.







