• Wed, 11 Mar, 2026
सोने का आज का भाव, 24 मार्च2021: आज सोने में लौटी हल्की तेजी, भाव अब भी 45,000 के नीचे, चांदी भी चमकी

राज्य

Updated Wed, 24 Mar 2021 7:44 IST

सोने का आज का भाव, 24 मार्च2021: आज सोने में लौटी हल्की तेजी, भाव अब भी 45,000 के नीचे, चांदी भी चमकी

Gold, Silver Update, 24 March 2021: अगर आप सोना खरीदना चाहते हैं तो आपके पास शानदार मौका है, बीते कई हफ्तों से सोना 45,000 के इर्द-गिर्द बना हुआ है. MCX पर सोने का अप्रैल वायदा कल पूरे दिन एक दायरे में घूमने के बाद 250 रुपये की मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ था. MCX पर सोने का अप्रैल वायदा आज भी बेहद छोटे दायरे में कारोबार कर रहा है. शुरुआत में हल्की बढ़त दिख रही है. लेकिन भाव अब भी 45,000 के नीचे ही हैं. 

साल 2021 की शुरुआत में सोना 50,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऊपर था, आज MCX पर सोने का अप्रैल वायदा 45000 रुपये के आस-पास है, यानी करीब तीन महीनों के दौरान सोना 5000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो चुका है. सोना दो हफ्ते पहले 44750 रुपये के ऊपर ट्रेड कर रहा था.

MCX Gold: मंगलवार को सोने का MCX वायदा 45,000 के बेहद करीब पहुंच गया था, लेकिन फिर इसके नीचे फिसल गया. आज सोना फिर से मंगलवार वाले लेवल पर पहुंच गया है. शुरू से ही एक फ्लैट कारोबार देखने को मिल रहा है. 

बीते हफ्ते सोने की चाल 

दिन                        सोना (MCX अप्रैल वायदा)       
सोमवार                    44900/10 ग्राम
मंगलवार                   44813/10 ग्राम
बुधवार                      44840/10 ग्राम 
गुरुवार                      44951/10 ग्राम

शुक्रवार                    45021/10 ग्राम 

सोना उच्चतम स्तर से 11,350 रुपये सस्ता 

 

पिछले साल कोरोना संकट की वजह से लोगों ने सोने में जमकर निवेश किया था, अगस्त 2020 में MCX पर 10 ग्राम सोने का भाव 56191 रुपये के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था. पिछले साल सोने ने 43 परसेंट का रिटर्न दिया था. अगर उच्चतम स्तर से तुलना करें तो सोना 25 परसेंट तक टूट चुका है, सोना MCX पर 44830 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर ट्रेड कर रहा है, यानी करीब 11350 रुपये सस्ता मिल रहा है. 

MCX Silver: कल MCX पर चांदी का मई वायदा 1350 रुपये प्रति किलो की बड़ी गिरावट के साथ 64972 रुपये पर बंद हुआ था. पिछले हफ्ते से चांदी अबतक चांदी 2250 रुपये से ज्यादा सस्ती हो चुकी है. हालांकि आज चांदी में 250 रुपये प्रति किलो की मामूली बढ़त के साथ कारोबार कर रही है. 

बीते हफ्ते चांदी की चाल

दिन                    चांदी (MCX - मई वायदा)     
सोमवार                  67669/किलो  
मंगलवार                 66919/किलो
बुधवार                    67227/किलो
गुरुवार                    67747/किलो 

शुक्रवार                  67527/किलो

चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79,980 रुपये प्रति किलो है. इस हिसाब से चांदी भी अपने उच्चतम स्तर से 14,600 रुपये सस्ती है. आज चांदी का मई वायदा 65291 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड कर रहा है. 

India Bullion and Jewellers Association यानी IBJA के मुताबिक सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में कल बढ़त देखने को मिली है. कल सर्राफा बाजार में 10 ग्राम सोने का भाव 45003 रुपये था. जबकि इसके एक दिन पहले रेट 44847 रुपये था. 3 मार्च के बाद से ये पहला मौका है जब सर्राफा बाजार में सोना 45,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के पार गया है. लेकिन सर्राफा बाजार में चांदी की चमक फीकी पड़ी है. सर्राफा बाजार में चांदी कल 65787 रुपये प्रति किलो पर बिकी. 8 मार्च के बाद से ये चांदी की सबसे सस्ती कीमत थी. 

 

 

 

 

 

 

Latest news