• Mon, 11 May, 2026
आज महंगा हो गया सोना, चांदी हुई सस्ती, चेक करें 10 ग्राम गोल्ड का भाव

ताज़ा खबरें

Updated Wed, 8 Dec 2021 14:14 IST

आज महंगा हो गया सोना, चांदी हुई सस्ती, चेक करें 10 ग्राम गोल्ड का भाव

नई दिल्ली. शादियों के इस सीजन में सोना-चांदी का डिमांड तेजी बढ़ रहा है. ऐसे में आज सोने की कीमत में मामूली बढ़त नजर आ रही है. वहीं, चांदी सस्ती हुई है. आज बुधवार 8 दिसंबर को मल्टी काॅमोडिटी एक्सचेंज (MCX)पर गोल्ड फरवरी वायदा में 69.00 रुपये की बढ़त देखने को मिल रही है. सोने की कीमत में 0.14 फीसदी की बढ़त है. इसी के साथ सोना 48,129.00 रुपये पर कारोबार कर रहा है.

वहीं, चांदी मार्च वायदा 74.00 रुपये फिसल कर 61,754.00 पर आ गई है. चांदी के भाव में आज 0.12 फीसदी की गिरावट है.

मिस्ड कॉल देकर पता लगाएं सोने का रेट
आपको बता दें आप इन रेट्स को आसानी से घर बैठे पता लगा सकते हैं. इसके लिए आपको सिर्फ इस नंबर 8955664433 पर मिस्ड कॉल देना है और आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा, जिसमें आप लेटेस्ट रेट्स चेक कर सकते हैं.

इस तरह चेक कर सकते हैं सोने की शुद्धता
बता दें अगर अब आप सोने की शुद्धता चेक करना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक ऐप बनाया गया है. ‘BIS Care app’ से ग्राहक सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं. इस ऐप के जरिए सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच ही नहीं बल्कि इससे जुड़ी कोई भी शिकायत भी कर सकते हैं.
इस ऐप में अगर सामान का लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन और हॉलमार्क नंबर गलत पाया जाता है तो ग्राहक इसकी शिकायत तुरंत कर सकते हैं. इस ऐप के जरिए तुरंत ही ग्राहक को शिकायत दर्ज करने की जानकारी भी मिल जाएगी.

Latest news