Mon,
11 May, 2026
राज्य
Updated Tue, 20 Apr 2021 14:13 IST
सोमवार रात राधाकुंड मार्ग पर एक गाड़ी में सवार आधा दर्जन से अधिक गो तस्कर गाय को गाड़ी में डालने को कोशिश कर रहे थे कि तभी जानकारी होने पर गोरक्षकों की टीम भी मौके पर पहुंची गई। गोरक्षकोें पर गो तस्करों ने पहले पथराव किया। जब इसके बावजूद गो रक्षकों ने गायों को बचाने के लिए और आगे बढे़ तो गो तस्करों ने कई राउंड गोलियां चला दीं। इसके बावजूद गो तस्करों का गो रक्षकों ने काफी दूर तक पीछा किया साथ ही पुलिस को घटना की जानकारी दी।
इस बीच एक गोली गो रक्षक दल के सदस्य राधाकुंड निवासी राहुल के पैर में लग गई। जिससे वह घायल हो गया। क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस को देख गो तस्कर भाग खड़े हुए। घायल गो रक्षक को राहुल को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां उसकी हालत खून अधिक से बहने से चिंताजनक बनी हुई है। वहीं क्षेत्रीय पुलिस ने गो तस्करो के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु कर दी है।
रिपोर्ट- प्रताप सिंह







