Sun,
10 May, 2026
राज्य
Updated Thu, 20 May 2021 14:12 IST
उत्तर प्रदेश के इटावा में एक प्रेम कहानी का अजीबो गरीब मामला सामने आया है। युवती ने अपने प्रेमी के घर के बाहर धरना शुरू कर दिया है। वहीं शादी ना करने को लेकर प्रेमी को धमकी दी है कि वह आत्मदाह कर लेगी। जिसकी जानकारी पाकर पुलिस ने वहां पर पहरा देना शुरू कर दिया है। वहीं जानकारी पाकर प्रेमी परिवार समेत घर से गायब है।
मामले की जानकारी के अनुसार यह घटना यूपी के इटावा के एक गांव की है। जहां युवती पीछले घर से भाग गई थी। जिसकी शिकायत पिता ने भरथना थाने में दी। जब युवती को पुलिस ने पकड़ा तो युवक ने कोर्ट के सामने शादी की हां की थी, लेकिन उसके बाद वह मुकर गया।
शादी से इंकार करने के बाद युवती 13 मई को युवक के घर के सामने डेरा डाल दिया। जिसके बाद युवक व उसका पूरा परिवार घर पर ताला लगाकर फरार हो गया। वहीं युवती ने ताला तोड़ना चाहा तो युवक के परिजनों ने आकर मारपीट की।
वहीं पूरे मामले की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक पूनम अवस्थी मौके पर पहुंची और युवती को थाने में ले गई। जहां समझाकर उसे वापस घऱ भेज दिया। लेकिन दूसरे दिन फिर युवती युवक के गांव पहुंच गई और दरवाजे के सामने बैठ गई।
युवती का कहना है कि जब तक शादी नहीं होगी वह यहां से नहीं हिलेगी। वहीं शादी नहीं हुई तो वह प्रेमी की चौखट पर ही अपनी जान दे देगी। इसी के चलते पुलिस ने युवती को सुरक्षा तैनात कर दी है।







