Sun,
10 May, 2026
राज्य
Updated Fri, 21 May 2021 18:40 IST
यरुशलम. इजरायल और फिलिस्तीनी कट्टरपंथी संगठन हमास के बीच शुरू हुए खूनी संघर्ष से मची तबाही आखिरकार शांत हो गई. 11 दिन तक इजरायल के ताबड़तोड़ हमलों के बाद गाज़ा पट्टी पर सीजफायर लागू हो गया है. युद्धविराम की खबर आते ही गाज़ा पट्टी के लोगों ने राहत की सांस ली. इजरायल और हमास के बीच चल रही लड़ाई में दोनों पक्षों को मिलाकर 200 लोगों से ज्यादा की जान गई है. गाज़ा के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक इजरायली हमले में 243 लोगों की जान गई है. वहीं इजरायल का कहना है कि इन हमलों में उसने 200 से ज्यादा आतंकवादियों को मारा है, जिसमें 25 सीनियर कमांडर थे. इजरायल की तरफ से दागे गए रॉकेट्स में कई लोगों को अपने घर छोड़ कर सुरक्षित जगहों पर शरण लेने के लिए पलायन भी करना पड़ा. 11 दिन के इस संघर्ष में महिलाओं और बच्चों की भी जान गई है.
इजरायली पीएम ने क्या कहा?
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने युद्धविराम की घोषणा करने के साथ ही गाज़ा में फिलिस्तीनी चरमपंथी संगठन हमास पर किए गए हमलों को बड़ी कामयाबी करार दिया है. हमें ऑपरेशन के जरिये अपना लक्ष्य हासिल कर लिया है. उन्होंने कहा कि हमलों के जरिये गाज़ा को नियंत्रित करने वाले इस्लामिक चरमपंथी संगठन हमास को निशाना बनाया गया था. इजरायली पीएम ने ये भी कहा कि जनता सब कुछ नहीं जानती कि इजरायल को ऑपरेशन से क्या हासिल हुआ है. हमास भी इस बात को नहीं जानता.







