• Mon, 11 May, 2026
गगनजीत भुल्लर संयुक्त 38वें और चौरसिया संयुक्त 61वें स्थान पर रहे

राज्य

Updated Mon, 10 May 2021 17:26 IST

गगनजीत भुल्लर संयुक्त 38वें और चौरसिया संयुक्त 61वें स्थान पर रहे

टेनेरीफ (स्पेन): गगनजीत भुल्लर ने आखिरी दौर में 66 का कार्ड खेला जिससे वह 2021 केनारी आइलैंड गोल्फ चैंपियनशिप में संयुक्त 38वें स्थान पर रहे।

भारत के एक अन्य गोल्फर एसएसपी चौरसिया अंतिम दौर में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाये और उन्हें संयुक्त 61वें स्थान से संतोष करना पड़ा।

दक्षिण अफ्रीका के 21 वर्षीय गोल्फर गैरिक हिगो ने खिताब जीता। यह पिछले तीन सप्ताह में उनका दूसरा खिताब है।

टूर्नामेंट में भाग ले रहे अन्य भारतीयों में शुभंकर शर्मा संयुक्त 69वें और अजितेश संधू संयुक्त 71वें स्थान पर रहे।

शिव कपूर कट से चूक गये थे। भारतीय गोल्फर अब अगले सप्ताह बेटफ्रेड ब्रिटिश मास्टर्स में भाग लेंगे। 

Latest news