Sat,
14 Mar, 2026
ताज़ा खबरें
Updated Sun, 12 Dec 2021 15:12 IST
टीवी की पॉपुलर 'नागिन' निया शर्मा अपने बोल्ड लुक्स को लेकर सुर्खियों में रहती हैं. उनका ड्रेसिंग सेंस की वजह से लाइमलाइट में रहने वाली निया अक्सर अपने लुक्स को लेकर ट्रोल हो जाती हैं. समाज के लोग ही नहीं एक बार तो निया के दोस्तों ने भी ऐसी बात बोल दी थी, जिसको सुनकर वह काफी निराश हो गई थीं. इसका खुलासा हाल ही में उन्होंने खुद किया है.

निया शर्मा (Nia Sharma) कई बार इस बात का जिक्र कर चुकी हैं कि वह ट्रोल्स की बातों को बिलकुल नहीं सुनती. लेकिन जब दर्द अपनों से ही मिलता है तो वह ठेस पहुंचा देता है. हाल ही में Bollywood Bubble के साथ बातचीत में निया ने बताया कि दोस्तों ने उन्हें कपड़ों को लेकर बहुत शर्मिंदा किया था. फोटो साभार-@niasharma90/Instagram

निया ने कहा, 'मुझसे कहा गया कि मैं अजीब तरह की लिपस्टिक्स क्यों यूज करती हूं? ये अच्छे नहीं लगते हैं. फिर मुझे बोला गया कि अवॉर्ड शोज में नेकेड होकर क्यों घूमती रहती हो? नेकेड तो मैंने इंग्लिश में बोला है, लेकिन मुझे तो हिंदी में कहा गया था'. फोटो साभार-@niasharma90/Instagram

निया ने बताया कि सोशल मीडिया पर इमेज को लेकर उनके पिछले रिलेशनशिप में खटपट शुरू हो गई थी. सोशल मीडिया पर खुद को प्रेजेंट करने के तरीके पर उनके एक्स बॉयफ्रेंड को प्रॉब्लम होती थी. फोटो साभार-@niasharma90/Instagram

एक्ट्रेस ने कहा, 'मुझे समझ में नहीं आता है कि यह किस तरह पर्सनल बॉन्डिंग को प्रभावित कर सकता है. सोशल मीडिया तो सोशल मीडिया है. उसको वहीं रहने दो न यार'. फोटो साभार-@niasharma90/Instagram

निया आखिरी बार टीवी पर 2020 में ‘फियर फैक्टर खतरों के खिलाड़ी: मेड इन इंडिया’ में दिखी थीं. इसके अलावा वह कुछ समय पहले ‘बिग बॉस ओटीटी’ में अपने गाने के प्रमोशन के लिए पहुंची थीं. फोटो साभार-@niasharma90/Instagram

आपको बता दें कि हाल ही में निया ने टीवी इंडस्ट्री से दूर होने के कारण का खुलासा किया था. हिन्दुस्तान टाइम्स के साथ इंटरव्यू के दौरान नियाने बताया था कि उन्हें टीवी में कोई काम नहीं दे रहा है. फोटो साभार-@niasharma90/Instagram

उन्होंने कहा था कि ईमानदारी से कहूं तो मेरे पास अभी कोई काम नहीं है. मैं जानबूझकर इससे दूर नहीं हूं. इस साल मुझे कोई ऐसा काम नहीं मिला. मुझे नहीं पता ऐसा क्यों है? फोटो साभार-@niasharma90/Instagram







