• Mon, 11 May, 2026
कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा बर्फबारी

राज्य

Updated Thu, 22 Apr 2021 20:52 IST

कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा बर्फबारी

श्रीनगर: कश्मीर के ऊंचाई वाले कई इलाकों में बृहस्पतिवार को ताजा बर्फबारी हुई वहीं मैदानी इलाकों में बारिश हुई है।

बारिश और बर्फ गिरने से घाटी में तापमान में कमी आयी है।

अधिकारियों ने बताया कि उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध स्की रिसॉर्ट गुलमर्ग में भी बृहस्पतिवार को ताजा बर्फबारी हुई है।

उन्होंने बताया कि अंतिम सूचना मिलने तक गांदेरबल के सोनमर्ग और कुपवाड़ा के माछिल में बर्फबारी हो रही थी।

अधिकारियों ने बताया कि घाटी के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी होने के साथ साथ कश्मीर घाटी के मैदानी इलाकों में आज सुबह बारिश हुई है।

मौसम विभाग ने शुक्रवार तक यह स्थिति बने रहने का अनुमान जताया है। 

Latest news