• Mon, 11 May, 2026
RU के पूर्व वीसी डॉ शीन अख्तर का कोरोना से निधन, रिम्स में चल रहा था इलाज

राज्य

Updated Sat, 1 May 2021 16:21 IST

RU के पूर्व वीसी डॉ शीन अख्तर का कोरोना से निधन, रिम्स में चल रहा था इलाज

रांची: कोरोना की दूसरी लहर के कारण झारखंड में हर रोज बड़ी शख्सीयत हमसे जुदा हो रहे हैं. शनिवार को भी बुरी खबर आई है. रांची विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ शीन अख्तर का निधन हो गया है. वे कोरोना से संक्रमित थे और उनका रांची के रिम्स में इलाज चल रहा था. सात दिन पूर्व उन्हें रिम्स में भर्ती कराया गया था. उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी. डॉ शीन अख्तर रांची यूनिवर्सिटी के पूर्व प्रतिकुलपति भी रहे. डॉ अख्तर ने कई किताबें भी लिखीं और उनके कई विषयों पर शोध भी हैं. सैयद शेख बिहारी पर उनका शोध काफी उपयोगी है. उनके निधन से रांची के शिक्षा जगत में शोक का माहौल है. सभी मर्माहत हैं. रांची विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ कामिनी कुमार ने भी शीन अख्तर के निधन पर शोक व्यक्त किया है.

 
 
 
 
 
 

 

Latest news