Mon,
11 May, 2026
राज्य
Updated Wed, 5 May 2021 11:50 IST
नई दिल्ली: रिज़र्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने कहा है कि लापरवाही तथा दूरदृष्टि एवं लीडरशिप के अभाव के कारण भारत में कोरोना चरम पर पहुंच गया है. बता दें कि ब्लूमबर्ग टीवी को दिये गये इंटरव्यू में रघुराम राजन ने कहा कि अगर आप सावधान होते, अगर आप चौकन्ने होते तो आपको पता होता कि कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है.
राजन के अनुसार अगर किसी ने इस पर नज़र रखी होती तो उसे जानकारी होती कि दुनिया में क्या हो रहा है. उन्होंने ब्राज़ील का उदाहरण दिया. कहा कि कोरोना न सिर्फ लौटता है बल्कि पहले से ज्यादा खतरनाक होकर लौटता है.
रघुराम राजन ने वर्तमान में शिकागो विश्वविद्यालय में पढ़ा रहे हैं
वर्तमान में शिकागो विश्वविद्यालय में पढ़ा रहे रघुराम राजन ने कहा कि पिछले साल जब संक्रमण के मामले घटे, तो भारत में यह भाव पैदा हो गया कि हम बुरे दौर से बाहर आ गये है और यह समय है कोरोना से जुड़े प्रतिबंधों को खत्म करने का. राजन कहते हैं कि यही लापरवाही हमको ले डूबी. राजन के अनुसार वैक्सीनेशन में देश लापरवाह रहा है.
कहा कि कोरोना की पहली लहर में दूसरे देशों के मुकाबले मिली आसान सफलता के कारण हम शायद यह सोच बैठे कि हम अपनी आबादी के लिए आराम से वैक्सीन बनवाते रहेंगे. शायद यह सोचा कि हमारे पास अभी टाइम है. ऐसी सोच के कारण वैक्सीनेशन प्रोग्राम धीमा हो गया. हालांकि उन्होंने माना कि अब सरकार सक्रिय है और इमरजेंसी मोड में काम कर रही है.







