• Sun, 10 May, 2026
इजरायल के पूर्व रक्षा मंत्री का इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट को खुला चैलेंज, लगाए गंभीर आरोप

राज्य

Updated Mon, 17 May 2021 22:50 IST

इजरायल के पूर्व रक्षा मंत्री का इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट को खुला चैलेंज, लगाए गंभीर आरोप

नई दिल्‍ली. इजरायली सेना और फलस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास के बीच एक हफ्ते से संघर्ष जारी है. इस दौरान दोनों तरफ से सैकड़ों राकेट दागे गए, जिसमें दर्जनों जानें गईं. इस बीच, युद्धविराम के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रयास किये जा रहे हैं. लेकिन इजरायल और गाजा के सत्तारूढ़ हमास के बीच जारी दशकों पुरानी दुश्मनी का फिलहाल कोई अंत नहीं दिख रहा.

वहीं, इजरायल को लेकर इंटरनेशन क्रिमिनल कोर्ट ने बड़ा बयान दिया था. इंटरनेशन क्रिमिनल कोर्ट ने कहा था कि उसके पास इजरायल के खिलाफ आपराधिक जांच चलाने का अधिकार है. जिसको लेकर इजरायल के पूर्व रक्षा मंत्री नैफताली बेन्नेट का एक वीडियो वायरल हो रही है. जिसमें उन्‍होंने इंटरनेशन क्रिमिनल कोर्ट पर पलटवार किया है.

इजरायल फेक कोर्ट का सदस्‍य नहीं: नैफताली बेन्नेट

नैफताली बेन्नेट ने कहा, 'क्‍या दुनिया अजीब व्‍यवहार कर रही है. हेग में स्थित इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट कहता है कि उसके पास हमारे खिलाफ आपराधिक जांच चलाने का अधिकार है. मैं एक बात साफ कर देना चाहता हूं कि आईसीसी के पास किसी भी इजराइली के खिलाफ जांच जलाने का कोई अधिकार नहीं है. इंटरनेशन क्रिमिनल कोर्ट शर्म का प्रतीक है.'

 

इजरायल के पूर्व रक्षा मंत्री ने कहा कि इजरायल इस फेक कोर्ट का सदस्‍य नहीं है. इजरायल एक जीवंत लोकतंत्र है. यह कानूनों से चलने वाला देश है.

इसके बाद नैफताली बेन्नेट ने अपने जेब से एक डॉक्युमेंट निकालकर दिखाते हुए कहा, 'हर इजरायली सैनिक के पास ये डॉक्‍युमेंट होता है. इसको स्पिरिट ऑफ डिफेंस फोर्स कहते हैं. इसमें मूलभूत अधिकारों से जुड़ी बातें लिखी हैं, जिन्‍हें हर एक इजरायली सैनिक मानता है. इनमें से एक नियम हथियारों की पवित्रता का भी है. इस नियम के तहत सैनिक अपने हथियार का इस्‍तेमाल सिर्फ मिशन को पूरा करने के लिए करता है. वह अपने मिशन के दौरान मानवीय मूल्‍यों को बनाए रखता है. इसलिए कोई भी हमें नैतिकता को लेकर ज्ञान न दें.'

नैफताली बेन्नेट ने कहा, 'इजरायल के सामने एक क्रूर दुश्‍मन खड़ा है, जिसकी नजर में मानवाधिकारों की कोई कीमत नहीं है. हमास गाजा के स्‍कूलों में हथियार रखता है. मस्जिदों के नीचे सुरंग बनाता है और इन जगहों से इजरायल पर रॉकेट फायर करता है. रक्षा मंत्री रहते हुए मैंने कभी भी इजरायली सैनिकों के हाथ नहीं बांधें. इजरायल यह तय करता है कि उसके सैनिकों के हाथ ना बांधे जाएं.'

 

Latest news