• Tue, 17 Mar, 2026
भाजपा के पूर्व सांसद शरद त्रिपाठी का निधन

ताज़ा खबरें

Updated Thu, 1 Jul 2021 21:55 IST

भाजपा के पूर्व सांसद शरद त्रिपाठी का निधन

लखनऊ / संत कबीर नगर (उत्तर प्रदेश): संत कबीर नगर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व सांसद शरद त्रिपाठी का लंबी बीमारी की वजह से बुधवार रात को निधन हो गया।
त्रिपाठी के परिवार के सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि उन्होंने जिगर संबंधी बीमारी के चलते हरियाणा के गुड़गांव स्थित मेदांता अस्पताल में बुधवार की रात को अंतिम श्वांस ली।
त्रिपाठी के रिश्तेदार एवं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ता संजय मिश्र ने बताया कि उनके परिवार में पत्नी, दो बेटियां और दो बेटे हैं।
वर्ष 2014 में त्रिपाठी संत कबीर नगर लोकसभा सीट से सांसद चुने गए थे।
 

Latest news